राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आयोजित
पडरौना/बोदरवार। सरदार पटेल महाविद्यालय हरैया बुजुर्ग और भगवंत पांडेय पीजी कालेज बोदरवार बाजार में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि एनएसएस विपरीत परिस्थिति में जीने की सीख देता है।
कॉलेज के प्रबंधक रामप्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाकर पर्यावरण संरक्षित करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। उद्घाटन कार्यक्रम को प्राचार्य रणजीत मल्ल, कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार मौर्य आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राजपत प्रसाद, विष्णु प्रजापति, अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह भगवंत पांडेय पीजी कालेज परिसर में रविवार को सेवा योजन की तरफ से सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि एनएसएस छात्र-छात्राओं के भीतर विपरीत परिस्थिति में जीवन जीने की कला सिखाता है। इसलिए शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं को गंभीरता से बातें सुननी चाहिए। इसके बाद सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अरुण कुमार दुबे, मेनका सिंह, विमलेश प्रजापति, आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।