गंगुआ बाजार। खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर खलिहान की जमीन खाली करनी होगी। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक तमकुही के सरेया बुजुर्ग गांव के विश्वजीत सिंह सहित कई ग्रामीणों ने गांव की खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। तहसील प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल भृगनाथ गुप्ता की टीम बनाकर आरोपों की जांच कराई। आरोप सही पाए गए। तहसील प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकरियो को नोटिस जारी कर खलिहान की भूमि खाली करने का आदेश दिया है।
तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा ने बताया कि सरेया बुजुर्ग गांव की खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर केस दर्ज कर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।