फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हु आ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सहित नौ महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, दिया योगदान
रक्तदान से मिलती है दूसरों को नई जिंदगी: डीएम
कॉलेज के दिनों में किया था पहली बार रक्तदान: एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की तरफ से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश की फिक्र किए बिना महादानी जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में पहुंचे। शिविर में एसपी सहित कुल नौ महादानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से हर साल राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनपद के विभिन्न हिस्सों से महादानी रक्तदान करने पहुंचते हैं। इस बार शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम एस. राजलिंगम और विशिष्ट अतिथि एसपी सचिंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने डीएम को और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने एसपी को बुके देकर स्वागत किया। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि खून खरीदने से नहीं मिलता। यह एक्सचेंज करने से ही प्राप्त हो सकता है। शिविर मेें दान किया हुआ खून किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसके अनेक फायदे भी बताए गए हैं। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले रक्तदान वर्ष 2001 में कॉलेज के दिनों में किया था, जब वह जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज दिल्ली के विद्यार्थी थे। उसके बाद 12 बार तो खुद रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा पुलिस की जॉब में आने पर कई जगह कैंप लगवाकर पुलिसकर्मियों से रक्तदान करा चुके हैं। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी नरसरिया, सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. एके द्विवेदी, ब्लड बैंक प्रभारी एजाज अहमद, एसएलटी एलपी गुप्ता, विनोद, विवेक आर टीएसआई परमहंस सहित ब्लड बैंक के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
व्यापार मंडल ने भी दिया योगदान
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आशीष खेतान, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि फाउंडेशन की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। इस तरह के शिविरों में रक्तदाताओं की तरफ से किया गया रक्तदान दूसरों की जिंदगी बचाने के काम आता है। इस कार्यक्रम में साझेदारी करके बड़ा अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादानियों ने किया रक्तदान
इस शिविर में सबसे पहले एसपी सचिंद्र पटेल ने रक्तदान किया। उनके बाद लक्ष्मीपुर के रणवीर सिंह, रामपुर बरहन के राजकुमार पाल, पांडेयपट्टी के ग्यासुद्दीन अली, भिस्वा सरकारी के अतुल राय, खरसाल बबुइया गांव के भेड़िहारी टोला निवासी प्रदीप जायसवाल, खरवा बाजार के अनवर गद्दी, साढ़ी खुर्द के अजय सिंह और सेवरही के वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें