फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन पर अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवाखास के पंचायत भवन पर अतिक्रमण
विज्ञापन

बरवापट्टी (कुशीनगर )। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवाखास में बने पंचायत भवन में गांव के लोगों ने अतिक्रमण कर किया है। इसके चलते ग्राम सभा की बैठकें और विभागीय कार्य निपटाने में परेशानी होने के साथ लोगों को भी जरूरी कागजात लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

गांव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण और जन्म, मृत्यु प्रमाण समेत कागजी कार्य समय पर पूरा हो सके, इसके लिए शासन ने सचिवों को सप्ताह में कुछ दिन गांव में रहने का निर्देश दिया था। ये ग्राम सचिव गांव के पंचायत भवन पर बैठक कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का कार्य करेंगे। लेकिन, अमवाखास गांव में बने पंचायत भवन परिसर में गांव के लोगों ने भूसा, लकड़ी आदि सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते यहां ग्राम प्रधान और सचिव नहीं बैठते हैं। गांव के विनोद कन्नौजिया, बुन्नीलाल शर्मा, मोहन प्रसाद, सुनील, अवधेश शर्मा, अमरनाथ, नगीना, जितेंद्र, धनंजय, मनोहर गुप्ता, नंदकिशोर खरवार, सुरेंद्र, अर्जुन, दिलीप, विजय, छोटेलाल प्रसाद, ध्रुप, कमलेश कुमार आदि ने पंचायत भवन की जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने की मांग की है। गांव के प्रधान स्वामीनाथ यादव ने कहा कि लेखपाल को बुलाया गया है। पैमाइश कर पंचायत भवन की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद पंचायत भवन को बाउंड्रीवाल कराकर गेट लगवाया जाएगा। एडीओ पंचायत मजरुल हक ने बताया कि मामला संज्ञान ने नहीं था। अब हुआ है। इसकी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें