फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद ने भड़सर खास में रखी नए बिजलीघर की आधारशिला

Sun, 23 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज । क्षेत्र के ग्राम सभा भड़सर खास में नव सृजित बिजलीघर का निर्माण छह करोड़ 28 लाख 56 हजार की लागत से होगा। शनिवार को इसकी आधारशिला सांसद विजय कुमार दुबे ने रखी। उसके बाद उन्होंने कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि के लिए लगे 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि लोगों की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता सड़क, पानी और बिजली है। इस पर देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार लगातार काम कर रही है। कप्तानगंज क्षेत्र में बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या लगातार हो रहती थी। इसको ध्यान में रखते हुए नव सृजित बिजली घर की स्थापना और कप्तानगंज में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया की नव सृजित बिजली घर एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर और तीन फीडर लगेंगे। कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सोनू खेतान, राधे श्याम पासवान ने संबोधित किया। इस दौरान राम प्रताप सिंह, राम अनुज मिश्रा, हरेराम गुप्ता, संजय यादव, बैजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें