फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर रास्ते में उन्हें घेरकर पीटने करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में पगार मिश्रौली गांव के रमावती देवी ने कहा कि बीते 13 अप्रैल को वह कप्तानगंज से घर जा रहीं थी। अभी गांव के गुजरी रेलवे ढाले के पास पहुंची ही थी कि गांव के गोलू उर्फ मंजीत यादव, राजू, सूर्यभान व संजय उन्हें रास्ते में घेर कर अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर चारो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें