पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा कि शनिवार की रात गेहूं की कटाई कराने खेत में गए थे। घर के बाकी सदस्य घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान गांव के मोहम्मद बादशाह उनके घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा।
घर में आवाज सुनकर पत्नी बेटी के कमरे में गई तो आरोपी उन्हें धक्का मारकर भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद