फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर के निकट की घटना
फाजिलनगर पुलिस चौकी के प्रभारी भी घायल
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड में एक एसआई भी घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। यह बदमाश होली के दिन फाजिलनगर में फिल्म देखकर लौटते समय तीन युवकों पर चाकुओं से हुए हमले में भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तकरीबन नौ बजे पुलिस को इस बदमाश के अपने साथियों के साथ पटहेरवा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पटहेरवा पुलिस और स्वॉट टीम के बीच उससे सोनबरसा-नोनियापट्टी के बीच मुठभेड़ हो गई। उसके गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसका नाम जैनुद्दीन उर्फ गोगा है। वह पटहेरवा का निवासी बताया जा रहा है। उसके अन्य साथी भाग निकले। स्वॉट टीम प्रभारी के मुताबिक वह होली के दिन फाजिलनगर में फिल्म देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकूूू से हमला करने वालों में शामिल था। इस मुठभेड़ में फाजिलनगर चौकी प्रभारी आलोक यादव भी घायल हुए हैं। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें