- यात्रियों को बस के लिए घंटो करना पड़ता है इंतज़ार
सुकरौली। मंत्री जी, सुकरौली के तय स्थान पर रोडवेज की बसें नहीं रूकती है। इसके लिए यात्रियों को सड़क पर घंटो खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। इससे यात्रियाें को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
ये बातें समाजसेवी ऋषि त्रिपाठी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में कही। वे शनिवार की रात करीब आठ बजे परिवहन मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात करने गए थे। उन्होंने कहा कि सुकरौली में पिकिंग प्वाइंट को बस स्टाप का दर्जा मिले कई माह हो गए है। वहां एक-दो को छोड़कर रोडवेज की कोई बस नहीं रुकती है। उन्होंने कहा कि लोग यात्रा करने के लिए इस पिकिंग प्वाइंट पर पहुंचते हैं, लेकिन रोडवेज की बसों के चालक वहां नहीं रुकते हैं। डग्गामार बसों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ती है।