-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट
पकवा इनार। कसया तहसील क्षेत्र के सेमरा झुंगवा गांव निवासी एक व्यक्ति की झोपड़ी में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने क्षति का आंकलन किया।
सेमरा झुंगवा गांव निवासी भागवत सिंह की झोपड़ी में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया। किसी तरह झोपड़ी में बंधे मवेशियों को खोला गया, लेकिन तब तक तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। भागवत ने बताया कि गेहूं, धान, चावल, आटा, पंखा व गृहस्थी के सामान जले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसीलदार नरेंद्र राम को दी। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल डाॅ. शैलेंद्र दुबे को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने कहा कि अग्नि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।