मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव स्थित ठोरी चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने पुलिया के पास तालाब में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बबुइया हरपुर गांव निवासी चंद्रिका पासी के रूप में हुई। वह ताड़ी का ठेकेदार था और ताड़ी बेचता भी था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। घरवालों का कहना है कि रात में किसी वाहन की ठोकर से उसकी मौत हुई है।
बबुइया हरपुर गांव निवासी चंद्रिका पासी ताड़ी का ठेकेदार था और बेतिया गांव के पास ताड़ी भी बेचता था। खाने के बाद बृहस्पतिवार की रात में वह बेतिया गांव के पास आया था। शुक्रवार की सुबह पुलिया के पास तालाब में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। हल्का दरोगा आकाश गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।