फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर उपकेंद्र से 15 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। जिले में दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बृहस्पतिवार को पहुंचे। इसके बाद भी विद्युत कटौती से लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार को फाजिलनगर उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। युवाओं और बिजली कर्मचारियों के प्रयास से देर रात एक बजे कुछ फीडर बहाल हुए तो कुछ फीडर की आपूर्ति 20 घंटे बाद बहाल हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जोकवा, रहसू, फाजिलनगर दक्षिणी, फाजिलनगर कस्बा, न्यू साउथ, ओल्ड साउथ, पटहेरवा समेत सात फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से कस्बा समेत 200 से अधिक गांव जुड़े हैं। कभी ट्रांसफार्मर से तेल गिरने, रिले खराब, कभी मेन लाइन में फाल्ट और कभी हाइटेंशन तार टूट जाने के कारण प्रभावित रहने वाली फाजिलनगर की विद्युत वितरण व्यवस्था तमाम प्रयासों के बाद भी सुधर नहीं रही है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पैनल जलने और कसया से आने वाली लाइन में फाल्ट से फाजिलनगर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इधर नगरपंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला सभासद गोलू सिंह, कमलेश वर्मा आदि लोगों ने मोर्चा संभाला और जेई संदीप मिश्र, दीनानाथ शर्मा और सरताज अली के साथ मिलकर निराकरण के प्रयास में लग गए। एसडीओ अशोक कुंवर भी मौके पर पहुंच सहयोग कर रहे थे बावजूद इसके बिजली बनते बनते रात हो गई।टॉर्च की रोशनी में युवाओं की मदद से सुबह 11 बजे की कटी बिजली देर रात एक बजे बहाल हुई।

गोपालगढ़ उपकेंद्र से जुड़े लोग रहे परेशान
कसया। नगर के गोपालगढ़ बिजली उपकेंद्र पर आने वाली मेन सप्लाई करा करीब नौ बजे बंद कर दी गई। करीब दो घंटे बाद बिजली आई। आधी रात को फिर कट गई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें