तमकुहीराज में बैठक करते आबकारी विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
अवैध शराब पर रोक लगाने की बनी रणनीति
- विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त आबकारी आयुक्त की मौजूदगी में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर की मौजूदगी में आबकारी विभाग के अफसरों की बैठक हुई। इसमें अवैध शराब की तस्करी, निष्कर्ष और इसकी बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश एवं बिहार सीमा पर स्थित जनपदों के जिलास्तरीय आबकारी अधिकारियों की आपसी समन्वय बैठक तमकुहीराज में हुई। इस बैठक में कुशीनगर के जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह, देवरिया के अश्विनी कुमार, गोपालगंज (बिहार) के राकेश कुमार, सीवान (बिहार) के प्रियरंजन तथा पक्षिमी चंपारन (बिहार) के जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। कुशीनगर की आबकारी निरीक्षक निर्झरिणी पांडेय, अनिल कुमार सिंह व अमरनाथ भी सम्मिलित हुए।