फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिरण्यवती नदी का जायजा लेने आज आएंगे संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के एमडी

Sun, 10 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बौद्ध अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र मानी जाने वाली हिरण्यवती नदी का जायजा और इससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के एमडी कुशीनगर आएंगे। वह इन स्थलों का जायजा लेंगे तथा नदी में जलस्रोत बढ़ाने सहित अन्य योजनाओं के बारे में डीएम के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

हिरण्यवती नदी बौद्ध अनुयायियों के लिए पूजनीय और पवित्र है। इसके घाटों के सुंदरीकरण और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किया गया, लेकिन नदी में जलस्रोतों को बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस उपाय नहीं हुआ। इस वजह से नदी में पानी काफी कम हो गया है। इस वजह से नौकायन भी नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला की ओर से एक दिसंबर के अंक में हिरण्यवती नदी की इस दशा की खबर जलस्रोत का नहीं हुआ इंतजाम, सूख रही ''''गंगा'''' शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम ने शुक्रवार को हिरण्यवती नदी का निरीक्षण कर उसमें पानी बढ़ाए जाने की दिशा में पहल की।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि हिरण्यवती नदी में जलस्रोत बढ़ाने और उसकी सफाई को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के एमडी अश्वनी पांडेय आ रहे हैं। वह दोपहर में पहुंचेंगे। उनके साथ आर्किटेक्ट भी होंगे। उनके साथ हिरण्यवती नदी में जलस्रोत बढ़ाने तथा इसकी सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें