फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फूड प्वाइजनिंग के पीड़ितों से स्वास्थ्य टीम ने ली जानकारी

Sun, 10 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। बीते बुधवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव दोघरा अवरही में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद 24 लोग बीमार हो गए थे। उन्हें सीएचसी कुबेरस्थान लगाया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार होने पर 16 लोगों को घर भेज दिया गया, शेष आठ लोगों का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एमओआईसी दुदही की अगुवाई में शनिवार को फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित लोगों के घर पहुंचे। टीम ने उनसे जरूरी जानकारी जुटाई। सीएचसी दुदही के चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि किसी कारण वस भोजन संक्रमित हो गया था। जिसकी वजह से लोग बीमार हुए थे। अब कोई चिंता की बात नही है। इलाज के बाद घर पहुंचे लोग स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें