फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही का निधन
विज्ञापन

पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज व उदित नारायण इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप शाही का रविवार को निधन हो गया।
महाविद्यालय के प्रबंधक व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि देवेंद्र प्रताप शाही के निधन से कॉलेज परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसे शिक्षाविद की समाज में भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों कॉलेजों में अवकाश रहेगा। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, डॉ. एएन त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, समशेर मल्ल, सुरेश प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, शंकर शरण दूबे, चंद्रशेखर दीक्षित, मृगेंद्र राव, अभय राव, संजीव सिंह, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी व पूर्व केन यूनियन रामकोला पंजाब के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप शाही (67) का अंतिम संस्कार सिंगहा गांव के इंटर कालेज परिसर में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र देवेश प्रताप शाही ने दी। इस दौरान बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, विजय प्रताप कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नूरलैन कासमी, बबलू यादव, राजेश्वर शाही, हसनदार अंसारी, विवेकानंद पांडेय, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें