फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के बगल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के बगल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन

कप्तानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। घटना शनिवार की रात की है। महिला को प्रसव पीड़ा होते देख कुछ अन्य महिलाएं पहुंच गईं और साड़ी का घेरा बनाकर उसे ढक लिया। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
शनिवार की रात कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की निवासी 30 वर्षीय झिनकी पत्नी गरीब को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने भर्ती करने के नाम पर रुपये की मांग की। इस पर अस्पताल बगल में ले गए। वहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। खबर स्वास्थ्य विभाग को मिली तो एंबुलेंस भेजकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि वह इस समय बाहर हैं। इसलिए जानकारी नहीं हो पाई है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि यदि ऐसा मामला है तो यह बड़ी लापरवाही है। इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें