फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंझरिया देवी मंदिर के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

Sun, 09 Aug 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के धार्मिक स्थल मंझरिया देवी मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। मुख्य द्वार के निर्माण से मंदिर की भव्यता और आकर्षण बढ़ गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान ने कहा कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के विकास और इसे बेहतर धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से भी यहां विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें