फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारी अपनी शक्ति पहचाने, राष्ट्र निर्माण में निभाए भूमिका

Sun, 09 Aug 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महर्षि अरविंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्र सेविका समिति के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं से अपनी अंतर्निहित शक्तियों को पहचानने और राष्ट्रनिर्माण अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति नारी की शक्तियों को जागृत करने का कार्य करती है। नारी केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें समाज और राष्ट्र को दिशा देने की क्षमता है। प्रत्येक महिला को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी मां अष्टभुजा देवी का प्रतिबिंब है।
अमिता तिवारी ने समिति के कार्यों और गुरु दक्षिणा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य करती है। उन्होंने मातृशक्ति से समिति से जुड़ने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सरोज तिवारी ने किया। इस दौरान नीलम, किरण, सुमन, सीमा, रोशनी, वीना, पूजा, शशिकिरण, शशिप्रभा, अनुराधा, ज्योति सहित पडरौना की नगर कार्यवाहिका नूतन दुबे सहित करीब 200 महिलाएं उपस्थित रहीं। राष्ट्र सेविका समिति की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें