फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 25 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। उमस भरी गर्मी के बीच हाटा के उपकेंद्र मांडेराय क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। कई गांवों में रातभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि टेकुआटार, सिधावे, भड़कुड़वा, रइयापर, परसौना, रामबर बुजुर्ग, भठही, मठिया आदि गांवों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। शाम छह से सात बजे के बीच आपूर्ति के कुछ ही देर बाद ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। रात में 15 से 20 बार बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज की वजह से कूलर, पंखा और अन्य उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं।
शिकायत के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उधर, विद्युत विभाग ने क्षेत्र में किसी प्रकार की कटौती से इनकार किया है। जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से दी जा रही है। जहां भी आपूर्ति बाधित हो रही है, वहां तकनीकी फॉल्ट या स्थानीय खराबी इसका कारण है। शिकायत मिलने पर कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें