फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीण सतर्क, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

Sat, 25 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सिसवा गोपाल में पोखरे के किनारे मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि मगरमच्छ दोबारा नजर नहीं आया है लेकिन एहतियातन वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वन दरोगा सदानंद यादव की अगुआई में ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए लाउडस्पीकर से नदी, नाले, पोखरे और अन्य जलस्रोतों के पास बेवजह नहीं जाने की अपील की जा रही है। साथ ही पोस्टर और पंफलेट वितरित कर मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखने पर अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी जा रही है। अपील की जा रही है कि वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास जाने, पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने अफवाहों से बचने और बच्चों को जलाशयों के आसपास अकेले नहीं जाने देने की भी अपील की।

रेंजर अमित तिवारी का कहना है कि फिलहाल मगरमच्छ की कोई नई गतिविधि सामने नहीं आई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें