फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में शादी के बाद थाने पहुंचे प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में शादी के बाद थाने पहुंचे प्रेमी युगल
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय पडरौना में शादी के दौरान हंगामा भी हुआ
कुछ दिन पूर्व घर से चले गए थे जटहां थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट पडरौना पहुंचकर शादी कर ली। जानकारी होते ही युवती के घरवाले पहुंचे और तहसील परिसर में हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। एसडीएम की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहीं महिलाओं को अपने साथ ले गई। कोर्ट में शादी के बाद प्रेमी युगल शाम को जटहां बाजार थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल कुछ दिन पूर्व घर छोड़कर चले गए थे। इस मामले में लड़की के परिजनों ने जटहां बाजार थाने में आरोपी युवक सहित उसके घरवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को प्रेमी युगल एसडीएम कोर्ट पडरौना में शादी के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वे भी तहसील परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान मारपीट भी हुई। एसडीएम की सूचना पर पडरौना कोतवाली पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहीं महिलाओं को अपने साथ ले गई। इधर, कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल शाम को जटहा बाजार थाने पहुंच गए। इस संबंध में एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं और कोर्ट में शादी के बाद थाने पहुंचे हैं। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें