फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: कोहरे के कारण नाले में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, किसान की मौत

Tue, 22 Dec 2020 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात चीनी मिल से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर छोटी गंडक नाले में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली से चीनी मिल में गन्ना गिरा कर देर रात में किसान लौट रहा था। इस दौरान घने कोहरे के कारण महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार व खड्डा थाना के सीमा को विभाजित करने वाली छोटी गंडक नाले में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दबकर किसान की मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान इल्ताफ पुत्र अलीम निवासी भागलपुर (नौकाटोला) थाना खड्डा के रूप में की। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पक पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें