फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से तिरपाल हटाते समय हाईटेंशन लाइन की करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालू लेकर आया ट्रक को हाईटेंशन तार के नीचे खड़ा किया था चालक ने, ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से टकराया तिरपाल
विज्ञापन

- करंट का झटका लगने से जमीन पर गिरा चालक बाल-बाल बचा, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव का मामला
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव में ट्रक से तिरपाल हटाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर लोरीक (50) की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हाईटेंशन तार के नीचे बालू लदा ट्रक खड़ा था।
मलाही पट्टी निवासी कृष्ण मोहन बालू सप्लायर हैं। उन्होंने मंगलवार को बालू से भरा एक ट्रक मंगाया था। बालू गिराने के लिए चालक ट्रक पर पड़े तिरपाल को हटा रहा था। तिरपाल भीगा हुआ था, जिससे वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके कारण ट्रक की बॉडी में करंट प्रवाहित हो गया। नंगे पैर खड़े लोरीक ट्रक की बॉडी पकड़े हुए थे। इससे करंट की चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट का झटका लगते ही चालक छिटककर नीचे गिर गया। इससे उसकी जान बच गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक लोरीक के दो बेटे और एक बेटी है। उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें