नींद खुली तो आरोपी काजल बोली कि स्नान कर लो, एक पूजा में शामिल होना है। मंदिर में अधेड़ के गले में माला पहनवाया गया। कुछ देर में आने की बात कह आरोपी काजल और कुसुम चली गई। युवती ने जितनी बातें मां को बताई है, उस पर पुलिस काम करे तो युवतियों को गैर प्रांतों में बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: छात्रा का मेडिकल कराने आई महिला सिपाही पर जताई नाराजगी, गांववालों का हंगामा
तीन बार तहरीर लेने के बाद इंस्पेक्टर ने नहीं दर्ज किया था केस
युवती की मां ने बताया कि दस दिन पूर्व सस्पेंड हुए इंस्पेक्टर विनय सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तीन बार इंस्पेक्टर ने तहरीर ली थी। इसके लिए हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भी फोन किया था। बावजूद इंस्पेक्टर टरकाते रहे। संजय सिंह पीड़ित महिला को लेकर बुधवार की शाम को थाने पर पहुंचे तो केस दर्ज हुआ।
इसे भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचा, हरियाणा के अधेड़ से कराई शादी; लड़की ने फोन कर मां को बताई आपबीती
कप्तानगंज प्रभारी एसओ अजय कुमार यादव ने कहा कि युवती से गांव के प्रधान और उसकी मां से जो भी बातें हुई है। उसकी जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती के आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: अर्थी लेकर जा रहे थे शमशान घाट, जिंदा होने की उम्मीद पर पहुंच गए अस्पताल
ये है पूरा मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आरोपी दो महिलाएं काजल व कुसुम के संपर्क में करीब ढाई माह पूर्व आई। आर्थिक तंगी से परेशान युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं ने जाल में फंसाया। युवती कप्तानगंज में काजल व कुसुम के किराए के आवास में रहने लगी। युवती ने घरवालों को बताया था कि वह कप्तानगंज नगर में बिस्किट फैक्टरी में काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर बवाल की इनसाइड स्टोरी: नौका टोला में पत्थर फेंका...विवाद हुआ गोला बाजार में; कसया में कई जगह हुई तकरार
करीब एक माह पूर्व युवती और घरवालों से संपर्क टूट गया। युवती की मां परेशान हो गई और काजल के कमरे पर पहुंची। काजल ने बताया कि वह किसी नौकरी के चक्कर में कहीं इंटरव्यू देने गई है। दो-चार दिन में आ जाएगी, लेकिन उसकी बेटी घर नहीं आई तो इसकी चिंता बढ़ने लगी।
बीस दिन पूर्व युवती ने हरियाणा में किसी महिला के मोबाइल फोन से अपनी मां से बात की और रोते हुए बताई कि कुसुम और काजल ने मुझे हरियाणा के एक व्यक्ति के घर एक लाख रुपये में बेचा है और मंदिर में अधेड़ से शादी करा दी है।