फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: अभी भी किसानों का 83 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी भी किसानों का 83 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं चीनी मिलें
विज्ञापन

पडरौना। बहुतायत में गन्ना का उत्पादन होने की वजह से कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले कुशीनगर जिले के किसानों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। पहले तो रेड रॉट और अत्यधिक वृष्टि के चलते फसल बर्बाद हुई। उसके बाद बचा गन्ना चीनी मिलों को बेचा तो अब भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिले की पांच चीनी मिलों में से सिर्फ ढाढ़ा ने शत प्रतिशत भुगतान किया है, अन्य चार चीनी मिलों पर कुल मिलाकर 83 करोड़ 85 लाख 36 हजार रुपये बकाया है।
जनपद की ढाढ़ा चीनी मिल ने बीते पेराई सत्र में 62.26 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। यह चीनी मिल देय धनराशि 19958.85 लाख रुपये का शत प्रतिशत भुगतान 22 फरवरी को ही कर चुकी है। रामकोला चीनी मिल ने 63.62 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की। देय धनराशि 20522.95 लाख रुपये के सापेक्ष 19838.76 लाख रुपये भुगतान की है और 684.19 लाख रुपये बाकी है। यह चीनी मिल 96.57 प्रतिशत भुगतान की है। कप्तानगंज चीनी मिल ने 29.75 लाख क्विंटल गन्ना पेरा। देय धनराशि 8982.64 लाख रुपये के सापेक्ष 3368.30 लाख रुपये भुगतान किया तथा 5614.34 लाख रुपये अवशेष है। कुल देय धनराशि का 37.50 प्रतिशत भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

सेवरही चीनी मिल ने 43.45 क्विंटल गन्ना पेरा। देय धनराशि 13956.83 लाख रुपये में से 12113.74 लाख रुपये भुगतान की है और 1843.09 लाख रुपये अवशेष है। यह चीनी मिल 86.79 प्रतिशत भुगतान की है। इसी तरह खड्डा चीनी मिल 18.31 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की। देय धनराशि 5947.46 लाख रुपये में से 5703.72 लाख रुपये भुगतान की है तथा 243.74 लाख रुपये अवशेष है। इस प्रकार इन चीनी मिलों ने मिलकर 215.39 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की। कुल 69368.73 लाख रुपये का गन्ना पेरा और 60983.37 लाख रुपये भुगतान किया है। अभी भी 8385.36 लाख रुपये अवशेष है। इस प्रकार इन चीनी मिलों ने 87.91 प्रतिशत ही गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।
विज्ञापन

डीसीओ वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि भुगतान शीघ्र कराया जाए। ढाढ़ा चीनी मिल संपूर्ण भुगतान कर चुकी है। तीन और चीनी मिलें इस महीने में संपूर्ण अवशेष धनराशि का भुगतान कर देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें