फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी मेला: कप्तानगंज-थावे पैसेंजर ट्रेन को गोरखपुर तक चलाने की मांग

Sun, 04 Jan 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्राति से शुरू होने वाले खिचड़ी मेले में यूपी और बिहार के सीमावर्ती जिलों से काफी तादाद में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने के लिए जाते हैं। थावे से पड़रौना रूट पर आधी रात के बाद से सुबह 10 बजे तक गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लोगों ने थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली 55115/ 55116 पैसेंजर ट्रेन को गोरखपुर तक चलाए जाने की लोगों ने मांग की है। क्षेत्र के अशोक वर्मा, जयंत गुप्ता, अभिषेक शुक्ल, गणेश सोनी, प्रभात मिश्र, संजय राय ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन का संचालन परिचालन गोरखपुर तक कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें