फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम की मार...गले और कान दर्द के मरीज बढ़े

Sun, 04 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में बदलाव व कड़ाके की ठंड से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में कान और गले के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां कान में रुखापन के साथ दर्द, सनसनाहट और भारीपन होने की समस्याएं लेकर मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों के गले में जकड़न के साथ दर्द होने के भी मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर के नाक, कान व गला रोग विभाग में कान व गले के दर्द से पीड़ित 35 से 40 से मरीज पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन आ रहे हैं। विशेषज्ञ उन्हें बचाव व परेशानी होने पर चिकित्सक से दिखाने की सलाह दे रहे हैं। ठंड के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां सामने आ रही हैं। इसमें सर्दी, जुकाम से कान में दर्द व सुनाई नहीं देने जैसी दिक्कतें सामने आ रही है। सर्दी के कारण कान में भारीपन, झनझनाहट, दर्द और सुनने में परेशानी हो रही है।
पिछले एक सप्ताह से ठंड व मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कान व गले की बीमारियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई है। खासकर जो एलर्जी के मरीज हैं, जिन्हें सर्दी और बुखार के बाद उनके कान में भारीपन, सनसनाहट और गले में खराश और जकड़न हो गया है। इस तरह के मेडिकल काॅलेज के कान,नाक व गला रोग विभाग में प्रतिदिन करीब 35 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। फाजिलनगर व कसया क्षेत्र के रामकिशुन प्रसाद, अमर सिंह ,आनंद कुशवाहा, हेमंत कुमार के गले में दर्ज व कान से कम सुनाई देने शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें