फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में बाइक लेकर घुसा सिपाही, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में बाइक लेकर घुसा सिपाही, हालत गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाने पर तैनात हैं हरेंद्र भारती
रामकोला (कुशीनगर)। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाने में तैनात एक कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना रामकोला कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास हुई।
श्यामदेउरवा थाने में तैनात कांस्टेबल हरेंद्र भारती अवकाश लेकर परिजन से मिलने बाइक से पडरौना जा रहे थे। रामकोला कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक समेत सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे घुस गए। पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह घायल कांस्टेबल को रामकोला सीएससी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
टेकुआटार। रामकोला थानाक्षेत्र के महुअवा गांव के पास सोमवार को बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने चालक, परिचालक को सकुशल बाहर निकाला।
यह ट्रक सोनपुर से परेवाटार निवासी सफदर के घर बालू लेकर जा रहा था। ट्रक पलटने से इस मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें