37 लोग कोरोना संक्रमित मिले
तीसरी लहर में अब तक 595 लोग हो चुके हैं संक्रमित
कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार को 37 लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर तीसरी लहर में अब तक 595 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 378 लोग स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 3,349 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 2,581 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2,544 निगेटिव और 37 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमितों में मोतीचक व कसया क्षेत्र से दो-दो, फाजिलनगर व हाटा से तीन-तीन, सेवरही से सात, तमकुही से 13, दुदही व रामकोला से एक-एक और अन्य क्षेत्रों से पांच लोग शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 214 हो गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जनपद के तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर में 1,09,356 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.54 और ठीक होने वालों की दर 58.84 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।