100 मीटर की दौड़ में करण और सानिया अव्वल
न्याय पंचायतस्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल कला का प्रदर्शन किया, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा जटामपुर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र ने कहा कि खेलकूद व्यायाम की तरह है। जिससे शारीरिक और मानसिक संतुलन ठीक रहता है। इसलिए खिलाड़ियों को खेल के दौरान हार-जीत से निराश नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने देवेंद्र मिश्र के साथ हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रथम मासूम रजा एवं बालिका में संजना प्रथम रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में करण खरवार प्रथम एवं बालिका में सानिया प्रथम रहीं। 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक में आरिफ प्रथम बालिका वर्ग में सुमन प्रथम रहे। इसी प्रकार जूनियर स्तर खो-खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जटामपुर को विजेता घोषित किया गया। इसी तरह गोला प्रक्षेपण, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। खेल का संचालन राधेश्याम प्रसाद ने किया। इस दौरान नित्यानंद चतुर्वेदी, एहसानुल्लाह, हरीशचंद्र पांडेय, ऋषिकेश सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, बृजेश पाल, राजेश भारती, अरुण, शालिनी गुप्ता, रितु गुप्ता, रीमा यादव, विमला गुप्ता, रागिनी गुप्ता, प्रीति शाही, प्रतिमा, नेहा सिंह, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
खेल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
पटहेरवा। मोगलपुर गांव स्थित संविलयन विद्यालय परिसर में सोमार को न्याय पंचायत स्तर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता में हुई। विद्यालय परिसर में मोगलपुरा, करमैनी, गगलवां, सिंदुरिया, पटहेरवा, अहलादपुर, अमवा समेत अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़ आदि खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल का संचालन शशिकांत पांडेय रेफरी की जिम्मेदारी नवनीत तिवारी ने निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ. अब्बास अंसारी, देवेंद्र ओझा, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिशंकर प्रसाद, प्रदीप शुक्ल, छोटेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष मणि, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद