फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली करने के लिए पांच दिन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान खाली करने के लिए पांच दिन का मौका
विज्ञापन

- कुशीनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए ली गई जमीन की जद में आई है मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए ली जा रही जमीन के साथ कुछ आवासीय मकान भी जद में आ रहे हैं। उसमें एक मकान बंजर भूमि पर बना है। इसे बेदखल करने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन ने ध्वस्तीकरण शुरू किया, लेकिन कुछ लोगों के आग्रह पर अधिकारी पांच दिन की मोहलत देकर वापस लौट गए।
सोमवार को एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ फूलचंद कन्नौजिया व एसओ अनिल कुमार उपाध्याय मयफोर्स पहुंचकर ध्वस्तीकरण का काम आरंभ कराए। अभी कुछ गैर रिहायशी निर्माण ध्वस्त हुए थे कि परिजनों के आग्रह पर पांच दिन की मोहलत दी गई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में भलुही मदारी पट्टी के करीब 24 लोगों का आवासीय मकान जद में आ रहा है। इसमें से अधिकांश लोग मकान की रजिस्ट्री कर चुके हैं। एक का मकान बंजर भूमि में बना है। इसे लेकर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बेदखली का आदेश जारी करते हुए जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर पुलिस व पीएसी बल के साथ एसडीएम, तहसीलदार व सीओ जेसीबी लेकर पहुंचे और कुछ मकान के दूसरी तरफ बने छोटे निर्माण को ध्वस्त कराना शुरू किया। तभी परिजन मोहलत की मांग करने लगे। मौके पर मकान मालिक भी मौजूद नहीं थे। इसे लेकर एसडीएम पांच दिन की मोहलत देकर वापस लौट आए। उन्होंने चेताया कि तय समय के दिन के 12 बजे तक निर्माण हटाया नहीं गया तो मकान को उसी दिन ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें