फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेसिक स्कूलों की परीक्षा में भी गठित होगा आंतरिक उड़ाका दल

Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा होने जा रही है। इसकी निगरानी के लिए इस बार माध्यमिक की की तरह सचल दल गठित किए जाएंगे। सचल दल में बीईओ के साथ ही जिला समन्वयक और एआरपी को शामिल किया गया है। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रश्नपत्र के रखरखाव के साथ ही परीक्षा की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए को भेजे पत्र में वार्षिक परीक्षाओं को निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि सचिव के निर्देश पर परीक्षाओं को नकल विहीन कराने का कार्य किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों और संकुल शिक्षकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0

बीईओ के साथ डीसी संभालेंगे निरीक्षण की जिम्मेदारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है। सभी बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) के साथ जिला समन्वयकों को भ्रमण के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को भी जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दिन सभी भ्रमण पर रहेंगे। कहीं से भी यदि नकल जैसी शिकायत मिलती है, तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें