फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका छोड़ भागा इंटर का परीक्षार्थी

विज्ञापन
सोहरौना गांव स्थित कांति देवी इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करतीं एसडीएम उपमा पांडेय।? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका छोड़ भागा इंटर का परीक्षार्थी
विज्ञापन

पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती देख परीक्षार्थियों के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर इंटर का एक परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका छोड़ शौचालय में छिप गया। इसके बाद मौका पाकर स्कूल की चहारदीवारी फांदकर भाग गया। काफी देर तक नहीं आने पर केंद्राध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ एफआईआर कराया है।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बोर्ड परीक्षा के दूसरी पाली में साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा का समय शुरू होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे उत्तर पुस्तिका और पेपर उपलब्ध कराया। कुछ देर परीक्षार्थी कक्ष में ही बिना कुछ लिखे बैठा रहा। इसके बाद उत्तर पुस्तिका छोड़कर शौचालय के बहाने कक्षा से बाहर चला गया। वहां से मौका पाकर स्कूल की चहारदीवारी फांदकर भाग गया। काफी देर बाद तक उसके नहीं आने पर कक्षा निरीक्षक ने केंद्राध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने इस परीक्षार्थी के खिलाफ कसया थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

3411 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
पडरौना। बुधवार को बोर्ड परीक्षा के दोनों पालियों में 4311 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन हाईस्कूल और इंटर के 41186 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 37810 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत कुल 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 50 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए और पांच परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए। इंटर की पाली विषय में केवल तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जो परीक्षा में शामिल हुए। इसीतरह दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई विषय की परीक्षा में कुल 14 परीक्षार्थी थे। इसमें से 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत कुल 41114 परीक्षार्थियों में से 37810 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें