फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी ने सीपी हॉस्पिटल को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी ने सीपी हॉस्पिटल को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन

बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के मैदान में चल रही अमर उजाला एवं ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
केसीए के अमित बने मैन ऑफ द मैच, पुरस्कार स्वरूप दिया गया चेक
198 रन के स्कोर को तीन ओवर शेष रहते ही जीत लिया केसीए की टीम ने
जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर किया उत्साहवर्द्धन
बुधवार को केसीए और तमकुही क्रिकेट क्लब के बीच होगा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच
कुशीनगर। जिले के होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की तरफ से आयोजित अमर उजाला एवं ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी (केसीए) और सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के बीच मैच हुआ।
बुद्ध इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच केसीए की टीम ने पांच विकेट से जीत लिया। केसीए टीम के अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इन्हें मुख्य अतिथि जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने ‘अमर उजाला’ की तरफ से मोमेंटो और एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया। कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और उनके बाद राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में इस टीम ने आठ विकेट गंवाकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें नकुल ने 20 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे। विवेक ने 29 गेंदों में चार छक्के और छह चौकों की मदद से 51 रन का योगदान दिया। नीरज ने 21 गेंदों में तीन छक्के व चार चौकों की मदद से 41 रन बनाए। पवन शाही ने नौ गेंदों में एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 15 रन का योगदान दिया। केसीए की तरफ से अमित ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट, शहंशाह ने तीन ओवर में 38 रन देकर दो विकेट और फुरकान, सहीम हसन व राहुल ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए की टीम के लिए यह बहुत बड़ा लक्ष्य रहा, लेकिन संयम और समय-समय पर मिले हल्के गेंदों पर छक्के-चौके जड़ने की वजह से इस टीम ने तीन ओवर शेष रहते 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। केसीए के विवेक सिंह ने 21 गेंदों में छह छक्के और दो चौके की मदद से 49 रन, अमित ने 31 गेंदों में एक छक्का व चार चौके की मदद से 36, राहुल यादव ने 15 गेंदों में एक छक्का व पांच चौके के सहयोग से 28, रणजी खिलाड़ी सहीम हसन ने 14 गेंदों में तीन छक्के एवं तीन चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। समीर ने पांच गेंदों में लगातार तीन छक्के (हैट्रिक) जड़कर 18 रन झटके। मंथन ने आठ गेंदों में एक छक्का की मदद से नौ रन बनाए। गेंदबाजी करते हुुए सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम के विवेक ने तीन ओवरों में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट, नकुल व हेमंत ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच में केसीए के अमित को 31 गेंदों में 36 रन बनाने तथा चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें स्मृति चिह्न और एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। केसीए की टीम ने पांच विकेट से मैच जीतकर जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल जगह सुरक्षित कर लिया।
मुख्य अतिथि जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि ‘अमर उजाला’ की तरफ से आयोजित यह जनपद स्तरीय क्रिकेट मैच खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन में सहायक साबित होगा। इस संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से शामिल सभी टीमों खिलाड़ियों की पहचान बढ़ेगी। मैच में अंपायरिंग नीरज और विशाल रावत ने की। कमेंट्री कैफ, सचिन पाठक एवं आफताब आलम ने की। जबकि स्कोरर की भूमिका आदित्य, फैज व साहिल अंसारी ने निभाई।
रेडियो प्रज्ञा भी है पार्टनर
‘अमर उजाला’ की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रेडियो प्रज्ञा पार्टनर की भूमिका में है। प्रज्ञा रेडियो की तरफ से अपने रेडियो के माध्यम से क्रिकेट प्रतियोगिता को श्रोताओं और क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में रेडियो प्रज्ञा के एमडी परशुराम श्रीवास्तव, आरके भट्ट और तेज नारायण श्रीवास्तव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मैच में इनकी रही उपस्थिति
सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के संचालक डॉ. पीके प्रजापति, रणजी क्रिकेट खिलाड़ी सहीम हसन, अंशु मणि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सचिन पाठक, सियाराम दास इंटर कॉलेज गंभीरपुर के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, जनता इंटर कॉलेज सिरसिया-2 के पूर्व प्रवक्ता आजाद प्रसाद, कुशीनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक अजहर सहित साहिल, आफताब आलम, अभिनव पांडेय, अरविंद सिंह, सत्यप्रकाश, अभिलाष, अनिल मल्ल, राजन शर्मा, अजेंद्र सिंह, सुनील यादव, गुंजन राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
डीएम होंगे मुख्य अतिथि
बुधवार को कुशीनगर क्रिकेट क्लब (केसीए) और तमकुही क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच होगा। यह मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा। विजेता टीम गोरखपुर में चार से सात अप्रैल तक आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहां फाइनल मैच जीतने वाली टीम को ‘अमर उजाला’ की तरफ से 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डीएम एस. राजलिंगम होंगे। वह विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन करेंगे।
विज्ञापन

इस मैच के आयोजन में इनका है सहयोग
इस मैच के आयोजन में आयशर ट्रैक्टर पडरौना के प्रोपराइटर दीप नारायण अग्रवाल, सांसद विजय कुमार दुबे, सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के संचालक डॉ. पीके प्रजापति, नवजीवन हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, कलावती देवी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. केपी गोंड, शैल हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. राजीव कुमार मिश्र, वात्सल्य हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. देवशरण सिंह, न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. अनस, बिग टाउन के प्रोपराइटर मोहम्मद रइस, वीबीडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मृत्युंजय मिश्र, कोदई शुल्क निदान केंद्र के संचालक डॉ. अजय शुक्ला, नवल एकेडमी सपहां के संचालक डॉ. आरएन पांडेय, किलकारी हॉस्पिटल पडरौना के संचालक डॉ. कमलेश वर्मा, रेडियो प्रज्ञा, जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक अजहर योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें