फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
पडरौना। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। डीएम एस. राजलिंगम ने नोडल अधिकारियों को चुनाव की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में 2,727 मतदाता हैं। 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 15 सेक्टर व छह जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। चुनाव में लगे मजिस्ट्रेट, अधिकारियों, पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 28 मार्च को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में होगा। कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उसका नंबर 05564 279091 है।
विज्ञापन

सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनुज मलिक ने कहा कि इस कार्य में लगे अधिकारी मतदान के पूर्व क्षेत्र का भ्रमण अवश्य कर लें। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि एआरटीओ को यातायात व पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने, जिला पंचायत राज अधिकारी को मतदाता सूची की जांच करने तथा डीसी मनरेगा को नोडल अधिकारी वीडियोग्राफी नामित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।
इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, पीडी राजनाथ प्रसाद भगत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, डीपीआरओ अभय कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, एसडीएम न्यायिक गोपाल शर्मा, डीसी मनरेगा राकेश, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल, जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उड़न दस्ते में शामिल होंगे प्रभारी अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट
पडरौना। एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को उड़न दस्ता का गठन किया गया। इसमें तहसीलवार प्रभारी अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने इस द्विवार्षिक चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक-एक उड़न दस्ता का गठन किया है। डीएम ने बताया कि खड्डा तहसील के लिए नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, पडरौना के लिए नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, तमकुहीराज के लिए नायब तहसीलदार आशीष रंजन, कसया के लिए नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, हाटा के लिए नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह और कप्तानगंज तहसील के लिए रवि कुमार यादव को प्रभारी अधिकारी एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। नामित अधिकारियों के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी एवं तीन-तीन कार्मिक, जिनमें कांस्टेबल भी होंगे, नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि यह उड़नदस्ता टीम है, जो निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और संबंधित शिकायतों के सभी मामलों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें