फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sat, 18 Apr 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के अमवा श्री दूबे में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राकेश द्विवेदी और सचिव दुर्गेश चौहान की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उसका निस्तारण किया। सचिव ने बताया कि सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में एएनएम अंजू सिंह ने गर्भवतियों के बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

इस दौरान वृषभान दुबे, शिवशंकर दुबे, रामलक्षन दुबे, राजेश पटेल, वशिष्ठ दुबे, अभय यादव, वंदना देवी, कल्यानी देवी, सीता देवी, सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें