फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम सुपरवाइजर के साथ हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

Fri, 17 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में बृहस्पतिवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता सुपरवाइजर और एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसमें आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधीक्षक ने मौजूद कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी नियमानुसार कार्य करने के उपरांत वीएचएसएनडी और दस्तक अभियान पर अपडेट कर ड्यू लिस्ट, यू-विन पोर्टल लॉगिंग तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा को फीड करने के निर्देशित किया। कहा कि एक माह के भीतर सभी मुख्य बिंदुओं पर सुधार करने की आवश्यकता है। मुख्य रूप से टीबी कैंपेन में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों का स्क्रीनिंग एनरोलमेंट करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ गर्भवतियों की समय-समय पर जांच और उच्च जोखिम गर्भवतियों की पहचान कर देखभाल करने को कहा गया। दस्तक अभियान संजीवनी ओपीडी आदि कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित विवरण को पोर्टल पर अंकित करने के निर्देश दि। प्रोग्रेस रिपोर्ट टीकाकरण, घरेलू, प्राइवेट, संस्था प्रसव आदि को गंभीरता से लेने की बात कही। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, मो. शाकिब, सुखदेव, संगीता तिवारी, प्रतिज्ञा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें