पडरौना। नगर के राजकीय बीज गोदाम सभागार में शनिवार को कृषि विभाग की तरफ से उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को संतुलित मात्रा में खाद-बीज का प्रयोग कर खेती करने की जानकारी दी गई।
फैसिलीटेटर एसबी शर्मा ने बताया कि किसानों को जरूरत से अधिक मात्रा में रसायनिक खाद देते हैं। इससे किसान की आर्थिक क्षति के साथ भूमि की भी क्षति हो जाती हैं। एक हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुआई से लेकर फसल पकने तक 60 किलोग्राम फास्फेटिक, 120 किलोग्राम नत्रजन और 40 किलोग्राम पोटाश की जरूरत होती है। प्रशिक्षक लक्की तिवारी, इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार मौर्य आदि ने दुकानदारों को विभिन्न जानकारी दी।
इस दौरान वरिष्ठ सहायक धर्मेंद्र गोविंद राव, भुटूमन राव, कौशल कुमार राव, नत्थू यादव, गौतम यादव, हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, श्वेता जायसवाल, उदय प्रकाश, मेराज हासन, देवेंद्र राय आदि मौजूद रहे।