फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महंगाई सरकार के नियंत्रण से बाहर’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महंगाई सरकार के नियंत्रण से बाहर’
विज्ञापन

जिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से चौपाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। क्षेत्र के सिसवा गोमती, मिश्रौली, बेलवा जंगल, जटहां बाजार, अरनहवा, मोजहीदा, बबुईया, हरपुर आदि गांवों में शुक्रवार को जिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से चौपाल का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। किसान, छात्र, सैनिक, छोटे दुकानदार, मध्यवर्ग के सभी लोग परेशान हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में अपने हक की आवाज उठाने वाले लोगों पर बल प्रयोग कर रोकने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा हमेशा दमनकारी नीतियों और तानाशाही तरीके से कार्य कर लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर राजनीति करती है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस सरकारी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दुर्गा सिंह, चंद्रभान मल्ल, बुद्धू गोंड, लाल बिहारी प्रसाद, आशिक अली, रविंद्र यादव, विकास जायसवाल, बेचन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें