फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल चलवाने के लिए बेमियादी धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल चलवाने के लिए बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष की अगुवाई में चल रहा धरना
लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। भारतीय किसान यूनियन (अम्बात गुट) ने लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलवाने के लिए शुक्रवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष कर रहे हैं।
तय कार्यक्रम के तहत भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को लक्ष्मीगंज चीनी मिल के गेट पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्मीगंज चीनी मिल बंद होने से इस बाजार का अस्तित्व समाप्त हो गया। जब तक यह चीनी मिल नहीं चलेगा, लक्ष्मीगंज बाजार का विकास मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में कृष्ण गोपाल चौधरी, चेतई प्रसाद, चांदबली, रामऔतार, साहिल अंसारी, दीपक गौतम, राजू मौर्या, छोटेलाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक चीनी मिल चलाने के बारे में कोई निर्णय नहीं आता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें