कप्तानगंज। गजरा के लोगों के सहयोग से निर्मित भगवान भोलेनाथ के शिव मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति पूजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और विधायक विनय प्रकाश गौड़ रहे।
विज्ञापन
अतुल सिंह ने सभी सनातनियों को बधाई दी। कहा कि जन सहयोग से बड़े से बड़ा काम आसानी से किया जा सकता है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विजय खेतान, आनंद मिश्रा, राधेश्याम पासवान, विशाल सिंह, अंकित उपाध्याय, पुनीत मिश्रा, रानू अग्रहरि, मुकेश विश्वकर्मा, ननकू सिंह आदि उपस्थित रहे।