फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध जयंती समारोह की तैयारियां पूरी, एक मई को प्रभातफेरी से होगा आगाज

Thu, 30 Apr 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भगवान बुद्ध की जयंती (पूर्णिमा) पर पहली मई को होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुद्ध नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन और बौद्ध संगठनों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। समारोह की पूर्व संध्या 30 अप्रैल को महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगी। 1 मई को प्रातः पांच बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सुबह के सत्र में बुद्ध वंदना के बाद म्यांमार मंदिर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष को जलदान किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भिक्षु शामिल होंगे। दोपहर एक बजे से धम्मसभा का आयोजन होगा। उसमें बौद्ध धर्म के उपदेशों और संदेशों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
कुशीनगर भिक्षु संघ के सचिव भिक्षु डॉ. नंदरतन ने बताया कि समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा उ जाव ऊ, वासुदेव मौर्य, भिक्षु शीलरतन और शिवकन्या कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन से बुद्ध जयंती मेले का भी शुभारंभ होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस वर्ष समारोह में बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु भाग लेंगे, जिससे कुशीनगर की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें