फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर में मां सीता की मूर्ति खंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्ही गांव का मामला, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के पोखरे के पास स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित सीता माता की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के लोगों को अंदेशा है कि किसी ने जान बूझकर मूर्ति को खंडित किया है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के पोखरे पर राम जानकी मंदिर में राम-लक्ष्मण और सीता माता की संगमरमर की मूर्ति स्थापित है। रविवार की सुबह मंदिर की तरफ गए गांव के किसी व्यक्ति ने सीता माता मूर्ति को खंडित देखा। सूचना पर धीरे-धीरे वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जांच पड़ताल करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मूर्ति में पूर्व से ही दरार था। जिस पर टेपिंग की गई थी। साफ-सफाई करते वक्त टूट गई होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सीता माता के मूर्ति में मामूली दरार थी, जहां टेपिंग हुई थी। मूर्ति संगमरमर की बनी हुई है। बिना तोड़े आसानी से बाह नहीं टूटेगा। मूर्ति खंडित करने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व भी बीते वर्ष सितंबर में इसी पोखरे के पूर्वी छोर पर स्थित दुर्गा माता के मंदिर में संगमरमर की मूर्ति को खंडित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें