फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनरा नाले में मिले शव का हुआ शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनरा नाले में मिले शव का हुआ शिनाख्त
विज्ञापन

विवाद को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार/रहसू बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पोखरभिंडा स्थित सोनरा नाले में एक 40 वर्षीय युवक का शनिवार को शव मिला था। शव का चेहरा पूरी तरह खराब हो गया था, जिसके कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। यह खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों में खलबली मच गई। रविवार को इस शव की पहचान चंद्रबली यादव निवासी पकड़ी उर्फ पकड़ियार टोला बिंदवलिया के रुप में हुई है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि चंद्रबली बीते एक सप्ताह से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने चुनावी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पंचायत चुनाव के मतगणना के तीन-चार दिन बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक महिला घायल हो गई थी। हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों के पर मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना सीओ तमकुहीराज कर रहे हैं। उस केस में चंद्रबली भी आरोपी था। चंद्रबली घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। इसके घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। इस संबंध में एसआई मंगेश मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें