फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पति ने कुदाल से काट डाला, पड़ोसियों ने बताया कातिल को है ये बुरी लत

Mon, 02 Oct 2023 05:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना

सार

Husband Killed Wife: मां की आवाज सुनकर बेटा सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला। यह देख पिता ने खून से सना कुदाल लेकर बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया।
विज्ञापन
पति ने कुदाल से काटी पत्नी की गर्दन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में सो रही पत्नी को सनकी पति ने कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मां की चीख सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकला। पत्नी को छोड़ बेटे को कुदाल से काटने के लिए दौड़ा लिया। बाउंड्रीवॉल फांदकर बेटे ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

परिवारवालों के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव का निवासी संजय प्रसाद रविवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। छत पर उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 16 वर्षीय बेटा सत्यम सो रहे थे।

सोमवार को भोर में बारिश आने पर प्रमिला और सत्यम नीचे आकर कमरे में अलग-अलग सो गए। सो रही प्रमिला के गर्दन पर कुदाल से संजय ने वार किया। मां की आवाज सुनकर बेटा सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला। यह देख पिता ने खून से सना कुदाल लेकर बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर किया, तो घटना की जानकारी लोगों को हुई। 

लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देख अंधेरे का लाभ उठाकर संजय भाग निकला। गांववालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून से लथपत प्रमिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। गर्दन और सिर में अधिक चोट थी। वहां इलाज के दौरान सोमवार को सुबह करीब 8 बजे प्रमिला की मौत हो गई। 

इसकी खबर मिलते ही गांववालों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। पुलिस की मानें तो संजय सुबह से शाम तक शराब के नशे में रहता है। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। आस-पास के लोगों से भी संजय नशे में विवाद कर लेता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। पति की इस हरकत और उलाहना सुनकर प्रमिला शराब पीने का विरोध करती थी। दोनों से तीन बेटे सूरज (20), शिवम (18) और सत्यम (16) हैं। सत्यम 10वीं का छात्र है। वह मां के साथ घर रहता है, जबकि सूरज और शिवम किसी शहर की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने प्रमिला की सास गोधनी देवी की तहरीर पर संजय प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गोरखपुर में महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें