फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बोले अमित शाह: अखिलेश के बहकावे में आती जनता तो कोरोना की तीसरी लहर में बचना होता मुश्किल

Mon, 28 Feb 2022 02:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

अमित शाह ने कहा कि 2014 में पूरे देश और यूपी ने मोदी को पीएम बनाया था। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं। तभी से भाजपा का ये विजयी अभियान चला है। इस बार आपको विजय का चौका लगाना है।
विज्ञापन
कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुशीनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 5 चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं। छठे और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है।

विज्ञापन


कहा कि 2014 में पूरे देश और यूपी ने मोदी को पीएम बनाया था। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं। तभी से भाजपा का ये विजयी अभियान चला है। इस बार आपको विजय का चौका लगाना है।

कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के लोग अखिलेश जी के बहकावे में आकर टीका न लगवाते, तो क्या यहां के लोग कोरोना की तीसरी लहर में बच पाते? ये कैसे नेता हैं, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को तक बहकाने का काम करते हैं। सीएम योगी ने चुन-चुनकर माफियाओं को यूपी से खदेड़ने का काम किया है। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, जेल में हैं। इन तीनों ने सपा-बसपा के राज में जनता को परेशान किया है। इसलिए तीनों को भाजपा सरकार ने जेल में डालने का काम किया है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि यूपी में निवेश तभी आ सकता है, जब यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हो। यूपी के युवाओं को रोजगार तभी मिलेगा, जब यहां निवेश आएगा। अगर यहां निवेश लाना है तो कानून व्यवस्था को ठीक रखना होगा। जिसके लिए 300 पार वाली भाजपा सरकार बनानी होगी। अखिलेश की सरकार में उन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों का केस वापस लेना का काम किया था। हाईकोर्ट ने इस आदेश पर स्टे लगा दिया और बम धमाके करने वाले आज भी जेल में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें