अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हाटा तहसील की टीम बनी विजेता, अंडर-14 में पडरौना ने मारी बाजी
पडरौना। हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना में आयोजित जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग तहसीलों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में हाटा का दबदबा रहा। अंडर-14 वर्ग में पडरौना तहसील की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हाटा तहसील की टीम विजेता रही। दोनों वर्गों में कप्तानगंज की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि, विशिष्ट अतिथि परिषद के महामंत्री गोविंद मिश्र और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुए प्रतियाेगिता में अंडर-14 वर्ग में पडरौना तहसील की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हाटा तहसील की टीम विजेता रही। दोनों वर्गों में कप्तानगंज की टीम उपविजेता रही।
खेल के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पडरौना सदर तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार नवीन चंदन और विद्यालय प्रबंधक मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए। अंत में प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विवेक शर्मा, कैलाश पति त्रिपाठी, सचिन मद्धेशिया, रामनिवास पाठक आदि मौजूद रहे।