फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल के लिए विधायक ने किया भैसहां घाट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपा का पुल लगाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

विधायक ने किया भैसहां घाट का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के भैंसहा घाट पर पीपा पुल लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को खड्डा विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भैसहां घाट का निरीक्षण किया। उनप्होंने अधिकारियों को पीपा पुल शीघ्र लगाने का निर्देश दिया।
गंडक नदी के उस पार बसी खड्डा व निचलौल तहसील क्षेत्र की बायीं तरफ करीब 50 हजार तथा दायीं तरफ की करीब एक लाख आबादी के लोगों को नदी पार कर आने-जाने के लिए पीपा पुल के लगाने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता जयचंद शर्मा के साथ भैंसहा घाट का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि करीब एक पखवारा पूर्व नदी में जलस्तर कम होने के चलते पुल लगाने के लिए अनुकूल स्थिति बनी थी, लेकिन अचानक नदी में जलस्तर बढ़ने से इस समय नदी का बहाव तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीपा पुल लगाने के लिए निरीक्षण किया गया है। लोगों का शीघ्र सुलभ आवागमन हो सके, इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें