फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपालगंज ने जीता उद्घाटन मैच

Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के भानपुर खेल मैदान में बृहस्पतिवर को पांच दिवसीय बाबा शाहिद स्टार क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इसमें केडी चौक देवरिया को हराकर जयसौली गोपलगंज की टीम उद्घटना मैच की विजेता घोषित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हसमुद्दीन अंसारी व विशिष्ट अतिथि नागेंद्र मद्धेशिया ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। केडी चोक देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करते हुए जयसौली गोपालगंज की टीम ने 10 ओवर में 78 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी केडी चौक देवरिया की टीम 10 ओवर खेलकर 51 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह जयसौली गोपालगंज की टीम 27 रन से विजेता घोषित हुई। 14 बाॅल पर 26 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर धुन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में शाहरुख खान व मुजाहिद अंपायर और सैफ अली व मुमताज खान उद्घोषक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें